
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत ग्राम देवरी में आज सुबह अपने ही घर की छत से गिरने के कारण एक 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई।
पुलिस ने बताया कि देवरी निवासी श्रीमती रज्जो बाई दाहिया (76) आज सुबह करीब 8:15 बजे अपने घर की छत पर थीं। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पनागर ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रज्जो बाई के नाती वासु दाहिया ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। किंतु, चोटों के गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर पनागर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि महिला किन परिस्थितियों में गिरी है।
