शाढ़ौरा:बमूरिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अशोकनगर से गुना जा रही चार्टर्ड बस (क्रमांक एमपी 09 एफए 9316) ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विजय अहिरवार (35) निवासी रातीखेड़ा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के नीचे दब गई। विजय रविवार को शाढ़ौरा में अपने भाई से मिलने आया था और आज सुबह लौटते समय गांव से करीब पांच किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
