आदेश का पालन नहीं होने पर चित्रकूट विश्वविद्यालय के ओआइसी रहें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित

जबलपुर: हाईकोर्ट ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, सतना के तीन एडहाक लेक्चरर्स को सेवाओं में बरकरार रखने के अंतरिम आदेश का पालन नहीं किए जाने पर सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने की हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं होने पर आफिसर इन चार्ज (ओआइसी) को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर जवाब देना होगा।
याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता प्रवीण कुमार वर्मा व ज्योति वर्मा ने पक्ष रखा। न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिए। याचिकाकर्ता नीरज सिंह, विवेक कुमार सिंह और नीरज कुमार सिंह विश्वविद्यालय में एडहाक लेक्चरर के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने सेवाएं समाप्त किए जाने की कार्रवाई को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने एक जुलाई 2023 को अंतरिम आदेश जारी कर तीनों को काम पर बरकरार रखने के निर्देश दिए थे।

आरोप है कि विश्वविद्यालय ने आदेश का पालन नहीं किया, जिसके बाद अवमानना याचिका दायर की गई। सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्ति आदेश उपलब्ध नहीं होने और ज्वाइनिंग नहीं कराए जाने का हवाला दिया गया। साथ ही अंतरिम आदेश निरस्त करने का आवेदन प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई। हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट की नजीर का उल्लेख करते हुए आदेश अनुपालन पर जोर दिया। मामले की अगली सुनवाई दो दिसंबर को होगी।

Next Post

तापस रॉय, दीपक बर्मन और उमेश राय बंगाल सरकार के प्रवक्ता नियुक्त

Tue Nov 24 , 2026
कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य के तीन मंत्री तापस रॉय, दीपक बर्मन और उमेश राय अब से राज्य सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में काम करेंगे। श्री अधिकारी ने राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने […]

You May Like