तापस रॉय, दीपक बर्मन और उमेश राय बंगाल सरकार के प्रवक्ता नियुक्त

कोलकाता, (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य के तीन मंत्री तापस रॉय, दीपक बर्मन और उमेश राय अब से राज्य सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में काम करेंगे।

श्री अधिकारी ने राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन तीनों मंत्रियों को सरकार के कामकाज और कार्यक्रमों के बारे में मीडिया को जानकारी देने के लिए अधिकृत किया गया है।

उन्होंने कहा, “अब से तीन मंत्री तापस रॉय, दीपक बर्मन और उमेश राय सरकार के कामकाज तथा कार्यक्रमों से जुड़े विशिष्ट मुद्दों पर मीडिया से बातचीत करेंगे। श्री रॉय और श्री बर्मन मुख्यधारा की मीडिया से बात करेंगे, वहीं श्री राय हिंदी भाषी मीडिया से बातचीत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। अन्य मंत्री भी मीडिया को जानकारी देंगे, लेकिन वे केवल अपने-अपने विभागों से जुड़े मुद्दों पर ही बात करेंगे।”

 

 

Next Post

अधिवक्ताओं के बीमा और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के लिए जल्द पहल होगी

Tue Nov 24 , 2026
जबलपुर: अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बीमा योजना और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की दिशा में जल्द पहल की जाएगी। स्टेट बार के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने जिला न्यायालय परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में यह आश्वासन दिया। सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर की ओर से राज्य अधिवक्ता […]

You May Like