सुनार नदी में नवजात बच्चे का भ्रूण तैरता हुआ मिला,इलाके में फैली सनसनी,हटा पुलिस जांच में जुटी

नवभारत न्यूज

हटा/दमोह. हटा नगर में सुनार नदी किनारे घुराघाट पर एक नवजात भ्रूण तैरता हुआ मिला है. बुधवार सुबह नवजात का भ्रूण पानी में तैरता दिखाई देने से इलाके में सनसनी के हालात बन गए. नदी में अज्ञात भ्रूण होने की सूचना आसपास रह रहे लोगो ने हटा पुलिस को दी. सूचना पाकर हटा पुलिस मौके पर पहुची, वहीं एसआई राजाराम धुर्वे, प्र.आरक्षक पवन पटेल व आरक्षक महिला वर्षा बागरी ने बताया कि भ्रूण को पानी से निकालकर पंचनामा कार्यवाही के उपरांत पीएम के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया है. जहां नवजात भ्रूण का डीएनए कराकर मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच करेगी.ऐसी आशंका जताई जा रही है कि प्रसव के बाद कोई इसे नदी में फेंककर चला गया. वहीं नवजात का भ्रूण छः माह का बताया जा रहा है, जो पूर्ण विकसित है. बहरहाल मामले की जांच करने में हटा पुलिस जुटी हुई है. डीएनए रिपोर्ट उपरांत शक के आधार पर संदेही का डीएनए कराकर मामला का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

Next Post

आप और भाजपा को सता रहा है हार का डर: देवेंद्र

Wed Jan 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस की ओर से घोषित गारंटियों और मजबूत उम्मीदवारों से घबरा रही हैं और उन्हें हार का डर सता रहा है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बुधवार को यहां […]

You May Like