योजना 171 के पीड़ितों का आईडीए कार्यालय पर हंगामा

इंदौर। आज सुबह योजना 171 के पीड़ितों ने आईडीए कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पीड़ितों ने जमकर नारे बाजी की। आईडीए की योजना 171 में शामिल कॉलोनियों एवं गृह निर्माण संस्थाओं में 6 हजार से ज्यादा लोग प्लॉटों को लेकर परेशान है। शासन ने योजना से उक्त जमीनें मुक्त कर दी है। इसके बावजूद प्लॉट धारकों को आईडीए द्वारा एनओसी नहीं दी जा रही है।

आईडीए द्वारा उक्त मामले में निर्णय नहीं करने को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में पीड़ितों ने कार्यालय पर घेराव कर आयुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया था।
बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति और हंगामा होने पर स्वयं संभागायुक्त भास्कर लक्षकार कलेक्टर शिवम वर्मा आईडीए कार्यालय पहुंचे।
पीड़ितों की समस्या सुनकर अगली बोर्ड बैठक 13 अक्टूबर को निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
पीड़ितों ने 13 अक्टूबर को फैसले का लेटर आज ही देने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने शाम 4 बजे का समय दिया है।
वहीं पीड़ितों ने भज बैंड बाजे से कमीश्नर कार्यालय जाने का कार्यक्रम आज निरस्त कर दिया।
साथ पीड़ितों ने आईडीए परिसर में नीचे आपसी चर्चा में कहा कि 13 को फैसला नहीं लिया तो यह एक दो आत्मदाह करेंगे या फिर मिठाई बांटेंगे।

.....

Next Post

सायलेंसर-हूटर-हॉर्न पर चला बुलडोजर, 200 से अधिक अवैध उपकरण नष्ट

Thu Sep 10 , 2026
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के द्वारा इंदौर में कार्रवाई करने के बाद दमोह में आते ही नई-नई कार्रवाई और सराहनीय गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सायलेंसर, हूटर और हॉर्न पर बुलडोजर चला। पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह […]

You May Like

मनोरंजन