डूबने से इंदौर के युवक की मौत 

ओंकारेश्वर. तीर्थनगरी में डूबने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रहे हादसों के बीच कल अभय घाट पर एक और युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इंदौर निवासी 25 वर्षीय निशित मालवीय के रूप में हुई है। इस घटना ने एक बार फिर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासनिक लापरवाही से श्रद्धालु अकाल मौत मार रहे हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निशित मालवीय अपने दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर घूमने आया था। सुबह करीब 10:30 बजे आभय घाट पर नर्मदा नदी में स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची तथा कई घंटे तक तलाश अभियान चलाया। तलाशी अभियान में होमगार्ड सैनिक नागेंद्र शर्मा सुखडय़िा, एसडीआरएफ के हरिराम और उदय स्थानिक गोताखोर अमन और बाबू केवट के सहयोग से शाम करीब 4 बजे युवक का शव नदी से बाहर निकाला। ओंकारेश्वर में पिछले कुछ समय से नर्मदा नदी में डूबने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां स्नान एवं दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन कई घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, नहीं होने के कारण आए दिन हादसे होते आ रहे हैं अगर प्रशासन इन घाटों पर लोहे की जंजीर या पूर्ण रूप से क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दे तो इन हादसों से बचा जा सकता है

Next Post

तेंदुए की उपस्थिति से परिक्रमा मार्ग में दहशत

Sun Jul 12 , 2026
ओंकारेश्वर परिक्रमा मार्ग स्थित वार्ड नंबर 10 मैं पिछले कई महीनों से लगातार तेंदुए का मूवमेंट देखा जा रहा है। परिक्रमा मार्ग के सिद्धनाथ मंदिर के पास गायत्री गौशाला, गौरी सोमनाथ मंदिर, एकात्मक धाम मार्ग पर लगातार तेंदुए की उपस्थिति देखी गई इसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर […]

You May Like