ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष समाजसेवी यशस्विनी कृष्णाचार्य गजेन्द्र गडकर का निधन हो गया है।90 वर्षीय श्रीमती गडकर कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जहां उनका दुखद निधन हो गया।यशस्विनी कृष्णाचार्य गजेन्द्र गडकर शुरुआत से ही राष्ट्रसेविका समिति और भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा से जुड़ी रहीं। उन्होंने महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष रहते सक्रिय रूप से काम किया और बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ा। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन जन जागरण अभियान में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी अंतिम यात्रा आज सोमवार 6 अप्रैल को सायं 4.30 बजे जीवाजीगंज से प्रारंभ होकर महाराष्ट्रीयन मुक्तिधाम लक्ष्मीगंज पहुंचेगी।
