मछली परिवार से जुड़े ड्रग्स तस्करों की तलाश 

भोपाल।राजधानी चर्चाओं में आए मछली परिवार से जुड़े ड्रग्स तस्करी करने वाले कई आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जिन आरोपियों के नाम पुलिस के सामने आए हैं. वह सभी आरोपी फिलहाल अंडर ग्रांउड़ हो गए हैं. इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस भी कड़ी मश्कत कर रही है. पुलिस को इस मामले में कई ऐसे संदिग्धों की भी जानकारी मिली है. जो ड्रग्स मामले में सक्रिय होकर मछली परिवार के करीबी भी हैं. हालांकि पुलिस ने अभी कई आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है. पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से यह माना जा रहा है कि मामले की जड़ तक पहुंच कर इसे पूरी तरह से नेस्तनाबूत किया जाएगा. ड्रग्स पैडलरों की कुंडली पुलिस के पास है, आरोपियों को भी इस बात की भनक है. इसलिए वह पूरी तरह से गायब हैं. शहर में मछली परिवार लव जिहाद के बाद नशे की तसकरी के मामले में सक्रिय भूमिका निभाने वाला निकला. इसके साथ ही करोड़ों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के लिए भी यह परिवार सुर्खियों में आया है. अपराध की दुनिया में इस परिवार के दो लोगों के नाम चर्चाओं में है. जिसमें यासीन मछली और उसका चाचा शाहवर अहमद उर्फ शाहवर मछली एमडी ड्रग्स की तस्करी के मास्टरमाइंड के तौर पर कार्य करते थे. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है.

Next Post

दिलीपसिंह भूरिया स्मृति जिला स्तरीय बांसुरी वादन प्रतियोगिता का आयोजन

Sun Aug 10 , 2025
झाबुआ। पूर्व सांसद स्व. दिलीपसिंह भूरिया की स्मृति में भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया मित्र मंडल द्वारा प्रथम जिला स्तरीय बांसुरी (वांहली) वादन प्रतियोगिता का आयोजन 10 अगस्त की दोपहर 12.30 बजे से गरबा ग्राउंड राजगढ़ नाका पर किया गया। जिसमें जिलेभर से आए आदिवासी ग्रामीण युवाओं द्वारा एकल एवं समूह […]

You May Like