इंडोनेशिया के जावा में 5.7 तीव्रता का भूकंप

हांगकांग, 27 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) इंडोनेशिया के जावा में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 0120 बजे 5.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र जीएफजेड ने दी।

भूकंप का केंद्र 120.8 किलोमीटर गहराई में, शुरू में 8.07 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 111.36 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया। भूकंप में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

 

Next Post

तोड़े गए 5 मकान, एलिवेटेड रोड के लिए अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज

Tue Jan 27 , 2026
ग्वालियर: बहोड़ापुर कटी घाटी से शनि मंदिर तक बन रही सड़क में बाधा बने अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया गया। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से कार्रवाई करते हुए 5 मकान, 4 दुकानें, 8 चबूतरे और 10 टीनशेड तोड़कर रास्ता साफ कराया। […]

You May Like