तंबाकू निषेध दिवस पर आज गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ द्वारा रैली निकाली गई 

दमोह। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारत के प्रत्येक जिले में तहसील में और कई जगह ग्रामीण स्तर पर भी गायत्री परिवार द्वारा 31 मई तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष कई तरह के नशा मुक्ति के जन जागृति रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसी उपलक्ष्य में गायत्री परिवार दमोह गायत्री शक्तिपीठ युवा प्रकोष्ठ द्वारा व्यसन मुक्ति रैली का आयोजन किया गया.जिसमें निरंतर एक महीने चलने वाले रेल्वे स्टेशन पर जल वितरण के मध्य सभी परिजनों ने स्टेशनों पर और ट्रेनों पर लोगों को पंपलेट बताते हुए और रैली निकालते हुए लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया.जिसमें निम्न गायत्री परिजन उपस्थित रहे. पंकज हर्ष श्रीवास्तव, भूप सिंह ठाकुर, पुनीत मिश्रा, नीरज हर्ष श्रीवास्तव, भूपेंद्र तिवारी, मृदुल हर्ष श्रीवास्तव,प्रखर गर्ग,सिद्धार्थ पटेल, महेंद्र ठाकुर,लखन तंतुवाय,लखन शुक्ला, आशी गुप्ता, अनुज गुप्ता, मनोज गुप्ता, राघवेंद्र नेमा,बृजेश पटेल, बृजेश परिहार, खिलाड़ी रैकवार,अतुल श्रीवास्तव, सुभाष दुबे,सुरेश नामदेव, तहसीलदार गुर्जर भरत लोधी, राजकुमार नामदेव, लता गर्ग, भूरी रैकवार, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव, देव ऋषि विश्वकर्मा, जयवर्धन हर्ष श्रीवास्तव,प्रणव मिश्रा, अक्षांश गुप्ता,भूपेंद्र जैन, आदि गायत्री परिजन उपस्थित रहे।

Next Post

चुनावी जंग अब डिजिटल मंच पर, मप्र कांग्रेस तैयार करेगी सोशल मीडिया वॉरियर्स की फौज

Sun May 31 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक डिजिटल टीम तैयार की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अभियान का पोस्टर जारी किया गया। पार्टी […]

You May Like