सीहोर। संविधान दिवस पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत सहित सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों का पालन करने की शपथ ली. इसी क्रम में जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों तथा महाविद्यालयों में भी संविधान दिवस मनाया गया. शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया तथा संविधान में निहित मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया.
