एनएसयूआई नेता को पुलिस का नोटिस

विशेष संवाददाता भोपाल। नर्सिंग शिक्षा एवं रजिस्ट्रेशन व्यवस्था में कथित अनियमितताओं की शिकायत के मामले में टीटी नगर पुलिस ने एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (एमपीएनआरसी) के अधिकारियों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है।

26 नवंबर को जारी नोटिस क्रमांक डी-1056 के अनुसार, रवि परमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से शिकायत की थी कि काउंसिल द्वारा अनिवार्य दस्तावेजों और पात्रता मानदंडों का समुचित सत्यापन किए बिना नर्सिंग रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं।

परमार ने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और अपात्र अभ्यर्थियों को जारी प्रमाणपत्र निरस्त करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से नर्सिंग शिक्षा एवं रजिस्ट्रेशन में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रहे हैं। इसका सीधा संबंध मरीजों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य से भी है।

परमार ने पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कहते हुए व्यक्तिगत व्यस्तताओं के कारण 29 नवंबर के बजाय 27 नवंबर को बयान दर्ज करने का अनुरोध किया है। उन्होंने शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण रिकॉर्ड और डिजिटल रजिस्ट्रेशन डेटा का सत्यापन कराने के साथ जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी की है।

 

 

Next Post

बीएचईएल ने आर्क फर्नेस का किया आधुनिकीकरण

Fri Nov 27 , 2026
बीएचईएल संवाददाता भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने तकनीकी आधुनिकीकरण और उत्पादन क्षमता में सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्थान के फाउंड्री विभाग में नवीनीकृत आर्क फर्नेस का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक पी.के. उपाध्याय ने इस उन्नत सुविधा […]

You May Like