
आगर मालवा, कश्मीर में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 40 सदस्यीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया.प्रतियोगिता में आगर जिले के 7 खिलाडिय़ों एवं 3 राष्ट्रीय निर्णायकों ने सहभागिता कर जिले का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में बड़ौद के आगम जैन पिता सोनू जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया. वहीं आगर के राजवीर पिता विक्रम सिंह तथा कानड़ के अर्पित पिता पवन आर्य ने रजत पदक अपने नाम किए.आगर की अंजलि पिता सुजान सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया. प्रतियोगिता में आगर जिले से आयुष दुबे पिता लोकेन्द्र दुबे, सावन ठाकुर पिता अजय ठाकुर एवं संदीप कुंभकार पिता गोपाल कुंभकार ने राष्ट्रीय निर्णायक के रूप में अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट निर्वहन किया. वहीं मनन शिंदे, श्रेय शर्मा एवं पृथ्वीराज राजपूत ने टीम के सहयोगी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मध्यप्रदेश की टीम के साथ मध्यप्रदेश वोविनाम संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया, सचिव रजनीश साहू, आगर जिला वोविनाम संघ के अध्यक्ष शिव मालवीय एवं वोविनाम संभाग के डायरेक्टर शरद मंडलोई ने भी प्रतियोगिता में सहभागिता की. मध्यप्रदेश की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं जिले के खिलाडिय़ों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों, राष्ट्रीय निर्णायकों एवं टीम सदस्यों को बधाई दी. यह सफलता जिले के खिलाडिय़ों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन एवं संघ के पदाधिकारियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है.
