नगर परिषद भवन में आग लगी, रिकॉर्ड्स को नुकसान

शिवपुरी: कोलारस नगर परिषद के पुराने भवन में आगजनी की घटना देखने को मिली। इस भवन में अचानक से आग भड़क गई। इस वजह से सरकारी रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए हैं। जानकारी मिलने पर नगर परिषद के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची।मध्यरात्रि के बाद यह घटना हुई है। जब मौके पर पहुंचे कर्मचारियों में जांच की तो भवन के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जानबूझकर रिकॉर्ड में आग लगाई गई है। कोलारस थाना पुलिस इस घटना को हादसे और साजिश दोनों ही एंगल से देखकर जांच कर रही है।
जिस ऑफिस में आगजनी हुई है, वो पुराना है। साल 2014-15 में नगर परिषद का कार्यालय जगतपुर चौराहा के पास नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके पहले सालों तक कोलारस बस्ती के पुराने भवन से ही नगर परिषद का सारा काम किया जाता था। अब केवल इसका उपयोग पुराने रिकॉर्ड्स रखने के लिए हो रहा था।
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के इस पुराने भवन में साल 2013 तक के सारे रिकॉर्ड्स मौजूद थे। आग लगने की वजह से बहुत से कागजों को नुकसान पहुंचा है। अब पुलिस ये जांच कर रही है कि आखिरकार आग किसी कारण से अपने आप लग गई है या फिर किसी साजिश के चलते इसे आगजनी की घटना का रूप दिया गया है। सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सच सामने आ सकेगा।

Next Post

स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नगर निगम की सख्ती, चालानी कार्रवाई कर वसूला जुर्माना

Sun Oct 25 , 2026
ग्वालियर: शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छता टास्क फोर्स की विभिन्न टीमों ने शहर के अलग-अलग वार्डों में निरीक्षण कर गंदगी […]

You May Like