स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नगर निगम की सख्ती, चालानी कार्रवाई कर वसूला जुर्माना

ग्वालियर: शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और स्वच्छता टास्क फोर्स की विभिन्न टीमों ने शहर के अलग-अलग वार्डों में निरीक्षण कर गंदगी फैलाने, कचरा जलाने तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम की टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित स्थानों पर सफाई भी कराई गई, ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
नगर निगम की टीमों द्वारा की गई कार्रवाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 55 में केजीएन मुर्गा-मुर्गी फार्म पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार फ्रूट मंडी, वार्ड क्रमांक 40 में गंदगी के संबंध में 1,000 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
जोन क्रमांक 3 के वार्ड क्रमांक 15 स्थित गदाईपुरा में भैंस डेयरी के विरुद्ध 1,700 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जोन क्रमांक 20 के वार्ड क्रमांक 51 में ब्लैक स्पॉट पर कचरा फेंकने पर 250 रुपये तथा गंदगी फैलाने वालों पर 750 रुपये का जुर्माना किया गया।
नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरीक्षण और चालानी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नागरिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, फैक्ट्री संचालकों तथा डेयरी संचालकों से अपील की गई है कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं और कचरा जलाने से बचें। स्वच्छता नियमों का पालन कर शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।

Next Post

शिवपुरी में सगाई समारोह के दौरान परिवार पर लाठी डंडे से हमला, कई घायल

Sun Oct 25 , 2026
शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र में आने वाले समोहा गांव में सगाई समारोह के दौरान विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर यह वाद विवाद हुआ। इस मामले में कई लोगों को चोट आई है।आरोपियों ने पहले एक व्यक्ति जो परिवार का दामाद है, […]

You May Like