ढाई घंटे में सवा दो इंच से ज्यादा बारिश 

इंदौर। आज शहर में लंबे इंतजार के बाद झमाझम बारिश हुई। धीरे से शुरू हुई बारिश ने कुछ ही मिनटों में जोर पकड़ लिया और सड़कों पर पानी बहने लगा। करीब तीन घंटे में सवा दो इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। अभी कुल मिलाकर बारिश का आंकड़ा 20 इंच पार पहुंच गया है। यह बात अलग है कि इस साल आज तक बारिश के आंकड़े से 12 इंच पानी कम गिरा है।

करीब एक माह के सूखे का आज झमाझम बारिश ने  इंतजार खत्म किया। आज दोपहर करीब तीन बजे से शाम 5.30 बजे के बीच ढाई घंटे तेज बारिश हुई। शहर में कई स्थानों और सड़कों पर कुछ ही मिनटों में बारिश का पानी बहने लगा। बारिश की गति और बादलों की गड़गड़ाहट से लग रहा था कि बहुत पानी गिरेगा, लेकिन शाम छह बजे के बाद बारिश धीरे धीरे बंद हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात 9 बजे 58.8 मिलीमीटर यानि सवा दो इंच से ज्यादा पानी बरस गया है। कुल मिलाकर इस मानसूनी सीजन में अभी तक 544.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। सितंबर माह में आज तक मानूसनी बारिश का आंकड़ा अभी भी इस साल के हिसाब से 12 इंच पीछे है। मौसम विभाग द्वारा अगले दो तीन दिन तक तेज और रुक रुक कर बारिश होने की संभावना बताई गई है।

Next Post

छोटा उदयपुर-धार रेल मार्ग को राष्ट्रीय रेल विकास योजना में शामिल करें

Mon Sep 7 , 2026
धार (नि प्र) इंदौर दाहोद एवं छोटा उदयपुर धार रेल लाओ महासमिति ने प्रधानमंत्री कार्यालय को एक निवेदन पत्र भेज कर केंद्रीय अध्यक्ष पवन जैन गंगवाल ने निवेदन किया है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा मंगलवार 8 सितंबर को बडौदा( प्रताप नगर) में जोबट से डेका कुंड से होकर […]

You May Like