
धार (नि प्र) इंदौर दाहोद एवं छोटा उदयपुर धार रेल लाओ महासमिति ने प्रधानमंत्री कार्यालय को एक निवेदन पत्र भेज कर केंद्रीय अध्यक्ष पवन जैन गंगवाल ने निवेदन किया है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा मंगलवार 8 सितंबर को बडौदा( प्रताप नगर) में जोबट से डेका कुंड से होकर टांडा रोड स्टेशन तक चलने वाली मेनू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे जिस रेल का नाम छोटा उदयपुर धार है यह जानकर धार अलीराजपुर व झाबुआ के लाखों आदिवासी जनता में उत्साह की लहर है किंतु यह रेल लाइन टांडा रोड तक आ जावेगी जिससे उद्योग रोजगार के साधनों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है यह परियोजना 147 किलोमीटर की है जिसमें से 101 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है केवल मात्र 47 किलोमीटर का निर्माण कार्य होना शेष है यह रेल तिरला( धार) में इंदौर दाहोद रेल परियोजना से जुडऩे वाली है इंदौर दाहोद रेल लाइन धार का तिरला तक आ चुकी है मात्र 47 किलोमीटर का निर्माण कार्य होना शेष है.
47 किलोमीटर रेलवे लाइन राष्ट्रीय रेल योजना के अंतर्गत शामिल कर शीघ्रता शीघ्र पूर्ण करें जिससे संपूर्ण रेल परियोजना चालू हो सके इसका लाभ मध्यप्रदेश के पीथमपुर उद्योग के साथ अलीराजपुर खनिज उद्योगो के साथ गुजरात महाराष्ट्र राजस्थान की जनता को लाभ मिल सकेगा तभी इस रेल परियोजना की संपूर्ण उद्देश्य प्राप्त होगा
बड़ौदा में हो रहे उद्घाटन कार्यक्रम में आप इस बात की घोषणा करें कि यह परियोजना 47 किलोमीटर राष्ट्रीय रेल विकास योजना में सम्मिलित कर शीघ्र पूरा करें इस क्षेत्र के आदिवासी लोग लाभान्वित करने की कृपा करें आप इस आदिवासी क्षेत्र से अच्छी तरह परिचित है और आपके ही प्रयास से यह रेल लाइन आना संभव हुई है। इंदौर दाहोद रेल लाइन 205 किलोमीटर की है जिसमें से 125 किलोमीटर का कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है 80 किलोमीटर का खंड अभी भी अधूरा है इसके पूर्व छोटा उदयपुर धार रेल परियोजना आसानी से प्रारंभ हो सकती है।उपरोक्त जानकारी महासमिति के पवन जैन गंगवाल प्रवीण टांक कमल हारोड गौरव जैन शांतिलाल शर्मा ने दी ।
