सफाईकर्मी कर रही मनमानी, नियमित नहीं होती सफाई

इंदौर: जहां तक स्वच्छता की बात है तो इसके लिए दिन रात शहर के मुख्य सड़कों पर सफाई कर्मी कार्य करते दिखाई देते हैं. लेकिन जब शहर के क्षेत्रों में जाकर लोगों के बात की जाए तो पता चलता है कि सफाई को लेकर सफाईकर्मियों की मनमानी से लोग कितने परेशान होते हंै.क्षेत्र की सफाई को लेकर वार्ड कमांक 7 से एक मामला सामने आया है, जहां सफाई कर्मी अपनी मनमानी करते है. यहां वार्ड जिंसी क्षेत्र में आता है. वार्ड के राम गंज में कई गलियां है, जहां कचरा संग्रहण वाहन नियमित समय पर पहुंचता है लेकिन जब सड़क पर फैलें कचरे पर नज़र पड़ती है तो सफाई को लेकर कुछ और ही बात सामने आई.

क्षेत्रवासियों से बात करने पर पता चला कि स्वच्छता को लेकर जो सुविधा मिलनी चाहिए वहां लोगों को नहीं मिल पा रही है. सड़कों की सफाई करने वाली महिला सफाईकर्मी अपनी मनमानी करते हुए क्षेत्र की कई गलियों की सड़कों की सफाई नहीं करती है. सफाई को लेकर जब उक्त महिलाकर्मी को अपना कार्य करने को कहा जाता है तो वहां सड़क सफाई को लेकर रहवासियों से शुल्क मांगती है. सफाईकर्मी की इस मनानी से लोग काफी नाराज़ तो है ही, साथ ही गंदगी से परेशान भी है.

इनका कहना है
नियमित तौर और समय पर क्षेत्र की सड़कों पर झाड्ू लगनी चाहिए. यह तो ऐसा है कि एक दिन सफाई के बाद चार दिन सफाईकर्मी छुट्टी करता है. ये तो मनमानी है.
– मोहित यादव
कभी सफाईकर्मी आ भी जाए है तो उपर-उपर से कचरा सोरती है. बाकी कचरा चेंबर में डाल जाती है जिसके चेंबर चौक होते हैं. महिलाकर्मी महीने के रूपए मांगती है.
– सावित्री प्रजापत
नर्मदा नल आते हैं और कचरा गाड़ी आती है लेकिन सफाई करने वाली दूर से ही लौट जाती है. उसे कई बार कहा कि यहां भी सफाई करें लेकिन अनसुनी कर देती है.
– राम राठौर

Next Post

मेडागास्कर के राष्ट्रपति ने नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की

Tue Oct 7 , 2025
एंटानानारिवो, 07 अक्टूबर (वार्ता) मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने सोमवार को रुपिन फ़ोर्टुनैट डिम्बिसोआ ज़ाफिसाम्बो को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। यह नियुक्ति व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार के भंग होने के एक सप्ताह बाद की गई थी। राजोइलिना ने कहा कि नए प्रधानमंत्री को “व्यवस्था बहाल […]

You May Like

मनोरंजन