दामोदरगढ़ ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

रीवा,  जनपद पंचायत हनुमना के अन्तर्गत आने वाले दामोदरगढ़ ग्राम पंचायत के सचिव महेन्द्र कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत सीईओ ने निलंबित कर दिया है और निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत हनुमना नियत किया गया है.

कार्यालय जनपद पंचायत हनुमना में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने बैठक ली थी. समीक्षा बैठक के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत दामोदरगढ में मनरेगा योजना में अगस्त माह तक लक्षित मानव दिवस 457 के विरूद्ध मात्र 60 मानव दिवस सृजित किए गए, जबकि ग्राम पंचायत दामोदरगढ में सर्वाधिक 63 कार्य प्रगतिरत है. जल गंगा अभियान, खेत तालाब तथा वीबी-जी रामजी के कुल 06 कार्य लंबित है. उक्त कार्यों का निर्माण कार्य 31 जुलाई 2026 तक पूर्ण किए जाने के निर्देश दिये गये थे. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रा.) में वर्ष 2024-25 में कुल 374 आवास स्वीकृत थे जिसमें से 92 आवास अपूर्ण है साथ ही अन्य योजनाओं की समीक्षा में सीएम हेल्पलाइन, वृक्षारोपण, जल गंगा संवर्धन अभियान, वॉश ऑन व्हील्स, ओएसआर कर वसूली, पंचायत व निर्माणाधीन भवन, संबल की प्रगति न्यून पाई गई. जिस पर सचिव दामोदरगढ़ महेन्द्र कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

Next Post

किसानों को मिले 18 घंटे बिजली, खाद वितरण का हो सरलीकरण: ज्ञान

Thu Aug 13 , 2026
सीधी। सीधी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचवाही के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व सीधी विधानसभा के प्रभारी डॉ.विनोद शर्मा की विशेष उपस्थिति एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर […]

You May Like