सीहोर। जिला जेल में नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था. जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में जिला जेल के 303 बंदियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई. उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है. नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बंदियों को नशे से दूर रहने तथा जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने प्रेरित किया.
