इस्कॉन सेवा संस्था ने निकाली जगन्नाथ रथयात्रा

आष्टा। नगर में धार्मिक आस्था और उत्साह का अनूठा माहौल उस समय देखने को मिला जब इस्कॉन सेवा संस्था की आष्टा इकाई द्वारा महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य एवं विशाल रथयात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने रथ में जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं महारानी सुभद्रा के श्रीविग्रहों का पूजन कर आरती उतारी. तत्पश्चात अतिथियों ने महाप्रभु के रथ को खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया. समिति द्वारा नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नगर महामंत्री तारा कटारिया, रूपेश राठौर, रवि शर्मा, हिउस अध्यक्ष नारायण भूरू मुकातीसहित समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार, हरिओम कटारिया, नवीन पंचांग, सुरेन्द्र सोनी, उपाध्यक्ष चंद्रेश माथुर, अनिल भाटी, संदीप सोनी का सम्मान किया गया.

 

 

Next Post

संयुक्त संचालक ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

Tue Jul 21 , 2026
सीहोर। महिला एवं बाल विकास के संयुक्त संचालक हरिकृष्ण शर्मा ने वन स्टॉप सेंटर और बिलकिसगंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां महिलाओं के लिए उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी ली और हिंसा से पीडि़त महिलाओं को कानूनी सहायता, काउंसलिंग सहित […]

You May Like