वाशिंगटन, 06 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष सुलझाने तथा हमास बंधकों को मुक्त करने की उनकी योजना का पहला चरण एक सप्ताह में पूरा हो जायेगा।
श्री ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि तकनीकी दल सोमवार को मिस्र में फिर से मिलेंगे, जो सभी अंतिम फैसलों पर काम करेंगे। मुझे बताया गया कि पहला चरण इस सप्ताह पूरा हो जायेगा और मैं सभी से इसे जल्दी करने को कह रहा हूं। मैं दशकों पुराने इस संघर्ष पर लगातार नजर बनाये रखूंगा।
