स्विमिंग पूल में नाबालिग लड़कियों से कथित तौर पर मारपीट के आरोप में दो गिरफ्तार

नयी दिल्ली 12 अगस्त (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके में एक स्विमिंग पूल में नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर मारपीट के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत आठ अगस्त को इस मामले की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। आरोपियों की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी अनिल कुमार (37) और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी मुनील कुमार (24) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि घटना सात अगस्त को लामपुर बस स्टैंड के पास एम.के. स्विमिंग पूल में हुई। पीड़ितों में से एक नौ वर्षीय बच्ची की मां ने हमले की सूचना दी, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा और यौन अपराध बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस उपायुक्त हरेश्वर की निगरानी में विशेष जांच दल ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़ितों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तकिये का कवर, चादर, खाली कंडोम के पैकेट और एक डीवीआर बरामद किया।
डीसीपी हरेश्वर ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

Next Post

लखनऊ मेट्रो के चरण-1बी के लिए 5,801 करोड़ की मंजूरी

Tue Aug 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 अगस्त (वार्ता) केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 मेट्रो स्टेशन के साथ 11.165 किलोमीटर लंबी लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी के लिए 5,801 करोड़ रुपये के परिव्यय को मंजूरी मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां हुई […]

You May Like

Play sound