भजनलाल ने इस्कॉन मन्दिर में किए दर्शन

जयपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी पर्व पर इस्कॉन मन्दिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की है।

श्री शर्मा शनिवार रात सपत्नीक मानसरोवर स्थित इस्कॉन मन्दिर में दर्शन किए और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने मन्दिर में स्थित श्री श्री गिरिधारी दाऊजी, श्री श्री राधा मदनमोहन एवं श्री श्री गौर निताई की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

श्री शर्मा ने मन्दिर में कीर्तन में हिस्सा लिया एवं वहां मौजूद श्रद्धालुओं से मिले। परिसर में मधुर कृष्ण कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Next Post

15 अगस्त को कटी, पिटी आजादी मिली

Sun Aug 17 , 2025
इंदौर:प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में दिए बयान के कारण एक बार फिर सुर्खियों में आ गए. स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने अपने बयान में भारत की स्वतंत्रता को कटी पीटी आजादी बता दिया. कैलाश विजयवर्गीय कल स्वतंत्रता दिवस के बाद अपने भाषण में बोले कि 15 अगस्त […]

You May Like