ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत एकता मार्केट में एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया

पुलिस ने बताया कि रामनाथ भूमिया निवासी ग्राम देवरी बहोरीपार ने सूचना दी कि प्रकाश भूमिया 33 वर्ष निवासी ग्राम देवरी बहोरीपार थाना बरगी को  एकता मार्केट चौकी गौर में ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीए 9648 के चालक द्वारा टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने से घायल को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के प्रकाश भूमिया की मौत हो गई।

बाइक की टक्कर से दो घायल-

पनागर थाने में ललित ठाकुर  21 वर्ष निवासी नई बस्ती झंडा चौक रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  बम्हनौदा रोड़ एन एच 30 पनागर के बीच मोटर सायकल क्रमांक एमपी 49 एम जी 4438 के चालक ने मोहित की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोहित एवं हेमलता दोनों गिर गये दोनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आ गई।

Next Post

करंट लगने से युवक की मौत 

Sun Feb 2 , 2025
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत ग्राम डंूगा महगांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि ग्राम डंूगा महगांव निवासी श्रीराम मरावी 45 वर्ष   खेत में मोटर चालू करने पहुंचा जहां उसे अचानक करंट लग गया और […]

You May Like