
वलनी/मुलताई। जनपद पंचायत मुलताई की ग्राम पंचायत वलनी के ग्राम पारेगांव में मनरेगा की खेत तालाब योजना में मात्र 3 लाख 35 हजार रुपए की लागत से निर्मित एक छोटे से तालाब ने हितग्राही किसान की तकदीर बदल दी है। वर्तमान में जहां जल गंगा सवंर्धन अभियान जारी है,शासन जल संरक्षण को महत्व दे रही है। वहीं शासन की योजना का ग्राम वलनी में निर्मित यह तालाब अच्छा उदाहरण है।ग्राम पंचायत वलनी की सरपंच रेखा सिरसाम एवं जीआरएस आशीष सिंह ने बताया
केन्द्र सरकार द्वारा संचालित मनरेगा योजना अंतर्गत खेत तालाब निर्माण कार्य कृषको की निजी भूमि पर स्वीकृत किया जाता है, जिसका मुल उदेश्य पलायन को रोककर स्थानीय स्तर पर मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराना एवं हितग्राही की आर्थिक स्थिती में सुधार करना भी है।ग्राम पारेगांव में हितग्राही तुलसी बाई पति लखन टेकाम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुलताई धर्मपाल सिंह मशराम के नेतृत्व मे ग्राम पंचायत वलनी की सरपंच रेखा सिरसाम द्वारा लाभांवित किया गया है। जिसमें उपयंत्री प्रिया मानकर के तकनीकी मार्गदर्शन में कार्य किया गया, एवं स्थल पर सचिव एवं जीआरएस द्वारा कार्य में सहयोग प्रदान किया गया। जिससे आज वह दोनो फसल सोयाबीन एवं गेंहू का उत्पादन कर रहे है। जिससे हितग्राही की आर्थिक स्थिती में सुधार आया हैं।
