
जबलपुर। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड एवी प्राइम की डीलर मीट में शुक्रवार को होटल सोन एलिजे में 200 से अधिक डीलर्स जुटे। आगामी दीपावली और त्योहारी सीजन को देखते हुए कंपनी ने नई उत्पाद श्रृंखला के साथ अपनी व्यावसायिक योजनाएं और स्कीम्स साझा कीं, वहीं डीलर्स ने उत्पादों में रुचि दिखाते हुए बड़ी संख्या में अग्रिम बुकिंग की। कंपनी निदेशक आशीष जैन ने बताया कि दिल्ली के नरेला में इसी वर्ष शुरू हुई कंपनी की विनिर्माण इकाई में एलईडी टीवी, सीलिंग फैन और फर्राटा फैन का निर्माण किया जा रहा है।
अब आगामी कूलर सीजन से कूलर के सभी मॉडलों की असेंबलिंग भी कंपनी खुद करेगी।कंपनी के मुताबिक इन-हाउस असेंबलिंग से उत्पादन और गुणवत्ता पर बेहतर नियंत्रण के साथ बाजार की मांग के अनुरूप उपलब्धता बढ़ेगी। डीलर मीट में सर्विस नेटवर्क के विस्तार, नए आधिकारिक सर्विस चैनल और ग्राहकों को बिक्री-पश्चात बेहतर सेवा देने की जानकारी भी दी गई। बजाज फाइनेंस की योजनाओं से डीलर्स को अवगत कराया गया, ताकि ग्राहकों को आसान वित्तीय विकल्प मिल सकें। कार्यक्रम में जबलपुर के सीएंडएफ एवं डिस्ट्रीब्यूटर जय सेल्यूलर की ओर से अतिथियों और डीलर्स का स्वागत किया गया।
