रीवा:सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई स्कूटी सहित अन्य सामान बरामद किया है. पकड़े गये दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. वही मामले में दो आरोपी फरार है, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है.05 अक्टूबर को फरियादी अजीत कुमार पिता कपिल देव प्रसाद निवासी शांति विहार कॉलोनी थाना सिविल लाइन के द्वारा यह रिपोर्ट की गई कि शांति विहार कॉलोनी स्थित उनके किराए के मकान में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर का ताला तोडक़र एक नई स्कूटी दो टेलीविजन तथा अन्य सामान चोरी कर ले गया हैं. रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
विवेचना के दौरान संदेही नीलम सिंह पति प्रदुम सिंह उम्र 24 साल निवासी ग्राम असरार थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना एवं तूफान सिंह पिता छत्रपति सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी जेपी नगर नौबस्ता थाना चोरहटा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथी प्रदुम सिंह व राजवीर साकेत के साथ मिलकर उपरोक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया. आरोपी नीलम सिंह व तूफान सिंह की निशानदेही पर चोरी की स्कूटी व अन्य सामान बरामद हुआ है.
