ऑपरेशन सिंदूर : थल सेना प्रमुख ने अखिल शुक्ला को ‘प्रशंसा पत्र’ से किया सम्मानित

ग्वालियर: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन और कुशल नागरिक-सैन्य समन्वय के लिए थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय रेलवे एवं सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों जुड़े कर्मियो की सराहना करते हुए चुनिंदा अधिकारियों को सम्मानित किया है।इस सम्मान सूची में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अखिल शुक्ला भी शामिल हैं, जिन्हें रेल संचालन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और मिशन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए थल सेना प्रमुख प्रशंसा पत्र से नवाजा गया है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के रूप में तैनात रहते हुए अखिल शुक्ला ने असाधारण नेतृत्व का परिचय दिया। सेना की परिवहन सम्बन्धी आवश्यकताओं के लिए रेक उपलब्ध कराने और अन्य परिचालन संबंधी कार्यवाहियों एवं समन्वयन में उनकी भूमिका निर्णायक रही।

Next Post

दावोस से लौटे सीएम से मिले मुख्य सचिव अनुराग जैन, कलेक्टरों को चेतावनी के बाद क्यों अहम है यह भेंट?

Sat Jan 24 , 2026
भोपाल: दावोस से लौटने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सौजन्य मुलाकात की। पहली नजर में यह भेंट औपचारिक दिखती है, लेकिन हाल ही में कलेक्टरों के साथ हुई मुख्य सचिव की विवादास्पद और सख्त बैठक के संदर्भ में इसे प्रशासनिक […]

You May Like