जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर पटेल नगर में निवासी व्हीकल फैक्ट्री से सेवानिवृत्त कर्मी एक ठग के चंगुल में फंस गया। जालसाज ने कम दाम में ड्रायफ्रूट बेचने का झांसा देकर 97 हजार 454 रूपये की चपत लगा दी।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को निरंजन प्रसाद विश्वकर्मा 67 वर्ष निवासी महाराजपुर पटेल नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्हीकल फैक्ट्री से सेवानिवृत्त है उसने 5 जुलाई को फेसबुक आईडी श्रीराम ड्रायफ्रूट पर एक विज्ञापन देखा जिसमें ड्रायफ्रूट विक्रय करने का वीडियो था जो जबलपुर के मार्केट रेट से कम कीमत में ड्रायफ्रूट बेचना बता रहे थे.
वह उनकी बातों आ गया और अपने मोबाइल से श्रीराम ड्रायफ्रूट के व्हाटसएप नम्बर पर कुछ ड्रायफ्रूट आर्डर किया और अपनी यूपीआई आईडी से श्रीराम ड्रायफ्रूट के यूपीआई डी जया बिभा कोलकर पेटीएम पर 1150 रूपये ट्रांसफर किया था। 5 जुलाई 26 को लगभग 8 बजे श्रीराम ड्रायफ्रूट नम्बर से कॉल आया और बताया कि जीएसटी के संबंधित कोई दिक्कत आ रही है इसलिये आपका 1150 रूपये वापस भेज रहे हैं, उनके निर्देश दिये गये जो उसने अपने उक्त यूपीआई आईडी में पूरा करता गया लेकिन पैसे नहीं आये और उसकी बैंक ऑफ इंडिया के एकाउण्ट से कुल 97 हजार 454 रूपये धोखाधड़ी पूर्वक निकाल लिये।
