रेस्टोरेंट में सिलेंडर में लगी अचानक आग, कर्मचारी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

इंदौर: सुबह करीब पौने ग्यारह बजे राजबाड़ा क्षेत्र में अचानक तनावपूर्ण माहौल हो गया. यहां स्थित पूर्व महापौर मधुकर वर्मा के रेस्टोरेंट में नाश्ता बनाते समय गैस सिलेंडर की नली फट गई और उसमें अचानक आग लग गई. आग फैलते ही रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारी ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और जलते सिलेंडर को बाहर फेंक दिया.

सुबह का समय होने से यहां पर भीड़ अभी कम थी, लेकिन आसपास लोग सड़क पर जलता सिलेंडर देख दहशत में आ गए थे. कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

पान वाले अन्ना भैया ने बताया कि अगर यही घटना दोपहर या शाम को होती, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी. रेस्टोरेंट के आसपास कई नाश्ते की दुकानें हैं, जो आमतौर पर व्यस्त रहती हैं. फिलहाल फायर ब्रिग्रेड की टीम ने जलते गैस सिलेंडर को बुझा दिया है. पुलिस की टीम ने भी रास्ता शुरु कर दिया. अब यहां पर रोजना की तरह आवाजाही शुरु है.

Next Post

श्योपुर में तेज बारिश, तेज हवाएं चलीं, धान की फसल बर्बाद

Tue Oct 7 , 2025
श्योपुर: जिले में हुई बेमौसम बारिश और तेज हवा ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। अचानक बदले मौसम के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है, जिससे किसानों को बड़े नुकसान की आशंका है। मौसम में अचानक बदलाव आया और […]

You May Like