गुणवत्ता विहीन भोजन को लेकर छात्राएं पहुंची कलेक्ट्रेट

रीवा।अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास बजरंग नगर की छात्राएं गुणवत्ताविहीन भोजन और गंदगी की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची. जहा आदिम जाति कल्याण विभाग के संयोजक से अपनी शिकायत की. छात्राओं के आरोप के बाद वार्डन ने भी महिला कर्मचारी को बंधक बनाए जाने का आरोप छात्राओं पर लगाया है. फिलहाल मामला जांच के आश्वासन के बाद शांत हो गया है.

दरअसल छात्रावास की छात्राओं का कहना है कि उन्हे समय पर सही भोजन नही दिया जाता और जो भोजन परोसा जाता है वह गुणवत्ताविहीन रहता है. अगर शिकायत की जाय तो कोई सुनवाई नही होती. इतना ही नही अगर हम खुद बनाकर खाना चाहे तो किचन की चाभी नही दी जाती. रात में ही छात्राओं ने इसका विरोध किया था. सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचकर दर्जन भर छात्राओं ने पूरे मामले की शिकायत की और कार्यवाही की मांग की. जिस पर आश्वासन दिया गया है. उधर कलेक्ट्रेट पहुंची वार्डन ने बताया कि यह शिकायत छात्राओं ने खुद को बचाने के लिये की है. दरअसल वार्डन का आरोप है कि शुक्रवार की शाम 7 बजे महिला कर्मचारी को छात्राओं ने बंधक बना लिया था, उसे घर नही जाने दिया गया. छात्रावास के अंदर मोबाइल फोन की अनुमति नही है, बावजूद इसके छात्राएं मोबाइल रखती है. मोबाइल जमा करा लिया गया था जिससे छात्राएं नाराज थी. दोनो पक्षो की शिकायत के बाद जांच के निर्देश दिये गये है.

Next Post

अफ़ग़ान पुलिस ने 95 किलोग्राम अवैध ड्रग ज़ब्त की

Sat Sep 6 , 2025
काबुल, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के तखर प्रांत में मादक पदार्थ निरोधक पुलिस ने 95 किलोग्राम अवैध ड्रग्स ज़ब्त की है। आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को अलग-अलग बयानों में यह जानकारी दी। ये ज़ब्ती प्रांतीय राजधानी तालुक़ान शहर और फ़रखर ज़िले में हुई, जहां पुलिस ने 95 […]

You May Like