जनजातीय क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने की भाजपा ने बनाई रणनीति

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अनुसूचित जनजाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा जनजातीय समाज के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

नेताओं ने मोर्चा पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से समाज के बीच काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के विकास और उत्थान के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम सहित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा की।

Next Post

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बोलेरो ने मारी टक्कर

Tue Mar 17 , 2026
जबलपुर। मंगलवार सुबह गोरखपुर थाना अंतर्गत नगर निगम जोन कार्यालय रामपुर के सामने एक अनियंत्रित सफेद रंग की बोलेरो ने मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, कार चालक मदद का नाटक करने के बाद फरार […]

You May Like