ड्रेक पैसेज में 6.6 तीव्रता का भूकंप: यूएसजीएस

बीजिंग, 16 अक्टूबर (वार्ता/सिन्हुआ) ड्रेक पैसेज में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 0142 बजे 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने दी।

यह दक्षिण अमेरिका के हॉर्न अंतरीप और अंटार्कटिका के दक्षिण शेटलैन्ड द्वीपों के बीच के समुद्री क्षेत्र का नाम है।

भूकंप का केन्द्र, 10.0 किमी की गहराई पर शुरुआत में 60.00 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 61.70 डिग्री पश्चिम देशांतर पर निर्धारित किया गया।

भूकंप से अबतक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Next Post

देश का वाणिज्यिक निर्यात सितंबर में 6.75 प्रतिशत बढ़ कर 36.38 अरब डालर

Thu Oct 16 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) अमेरिकी बाजार में बढ़ी चुनौतियों के बीच भारत का वाणिज्यिक निर्यात सितंबर महीने में सालाना आधार पर 6.75 प्रतिशत बढ़ कर 36.38 अरब डालर रहा जबकि स्वर्ण आयात में उछाल तथा अमेरिकी बाजार में निर्यात में गिरावट के चलते व्यापार घाटा बढ़कर 32.15 अरब डॉलर के 13 […]

You May Like

मनोरंजन