नकाबपोश महिला ने दुकान से चुराए कपड़े, एंटी थेप्ट अलार्म से खुलासा

सतना। नकाबपोश महिला ने काफी देर तक कई कपड़े देखे और पसंद न आने की बात कहते हुए दुकान से बाहर निकलने लगी. लेकिन इसी दौरान दुकान में लगा एंटी थेप्ट अलार्म घनघना उठा. जिसे देखते हुए जब महिला को रोक कर उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें न सिर्फ उस दुकान बल्कि कुछ अन्य दुकानों से चुराए हुए कपड़े भरे मिले.

शहर के बिहारी चौक क्षेत्र में स्थित रंगीन धागे नामक रेडीमेड कपड़ों के प्रतिष्ठान में शाम के लगभग 8 बजे एक महिला पहुंची. महिला ने अपने चेहरे को स्कार्फ से बांधा हुआ था. महिला ने लेटेस्ट फैशनेबल रेडीमेड कपड़े दिखाने का आग्रह किया. ग्राहक की मांग के आधार पर दुकान के कर्मचारी तरह तरह के कपड़े दिखाने लगे. लेकिन लगभग आधे घंटे तक कई तरह के कपड़े देखने के बाद भी महिला को कुछ भी पसंद नहीं आया. लिहाजा वह अपना बैग उठाकर दुकान के बाहर निकल गई. लेकिन महिला के दुकान से बाहर निकलते ही वहां पर लगा एंटी थेप्ट अलार्म बजने लगा. जिसे देखते हुए चौकन्ने हुए कर्मचारियों ने महिला को रोक लिया, और वापस दुकान में ले आए. दुकान की संचालिका सोनाली जैन ने महिला से अपना बैग दिखाने के लिए कहा. महिला पहले तो आनाकानी करती रही लेकिन  संचालिका का सख्त रुख देख उसे अपना बैग खोलने के लिए मजबूर होना पड़ गया. बैग खुलने पर संचालिका सहित कर्मचारी उस वक्त सकते में आ गए जब उन्हें अपनी दुकान का मंहगा कपड़ा उसमें रखा मिला.

Next Post

सतना में योगाभ्यास में शामिल हुई राज्यमंत्री

Sat Jun 21 , 2025
सतना।राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्यातिथ्य में प्रातः 6 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्र- 1 के मैदान में ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सांसद गणेश सिंह,महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह, स्पीकर नगर निगम […]

You May Like