विदेशी मुद्रा भंडार 1.69 अरब डॉलर बढ़कर 688.95 अरब डॉलर पर

मुंबई, 19 दिसंबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.689 अरब डॉलर बढ़कर 688.949 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। गत 05 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 1.033 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 687.26 अरब डॉलर पर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 90.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 557.787 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसमें अमेरिका डॉलर के अलावा जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो शामिल हैं जिनके मूल्य का आंकलन डॉलर की तुलना में उनकी संदर्भ दर के आधार पर किया जाता है।

आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 75.8 करोड़ डॉलर बढ़ा और सप्ताहांत पर 107.741 अरब डॉलर पर रहा जो करीब दो महीने का उच्चतम स्तर है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.686 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 1.4 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 18.735 अरब डॉलर हो गया।

Next Post

अल्ट्राटेक सीमेंट को 6.58 करोड़ रुपये के कर नोटिस

Fri Dec 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) आदित्य बिरला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित देनदारी, ब्याज और जुर्माने समेत कुल 6.58 करोड़ रुपये के दो कर नोटिस मिले हैं। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि दोनों नोटिस 18 दिसंबर को मिले […]

You May Like