स्टेशन से तार चोरी करते दो गिरफ्तार 

जबलपुर। मदन महल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर आरपीएफ ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से करीब 20 मीटर चोरी का रेलवे विद्युत तार, जिसकी अनुमानित कीमत 2 हजार रुपए है, बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 के इटारसी छोर से भी तार चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के तार को जलाकर तांबा बनाकर शारदा चौक स्थित नरेंद्र बर्तन भंडार में बेचने की जानकारी सामने आने पर आरपीएफ ने दुकान पर दबिश दी। दुकानदार नरेंद्र कुमार ताम्रकार ने 500 रुपए में तांबा खरीदना स्वीकार किया।

उसकी निशानदेही पर दुकान से 650 ग्राम चोरी का तांबा बरामद किया गया। मामले में आरपीएफ आउटपोस्ट मदन महल में अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत धारा 3 आरपी (यूपी) एक्ट 1966 (संशोधित 2012) एवं धारा 147 रेल अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी बद्दू उर्फ अजय केवट, अजय सौंदिया और दुकानदार नरेंद्र कुमार ताम्रकार को आरोपी बनाया गया है। अजय सौंदिया और नरेंद्र ताम्रकार को न्यायालय में पेश होने की हिदायत देकर नोटिस/बंध पत्र पर छोड़ा गया, जबकि स्थायी पता व पहचान पत्र नहीं होने के कारण बद्दू उर्फ अजय केवट को गिरफ्तार कर लॉकअप में दाखिल किया गया।

Next Post

तृणमूल कांग्रेस को उच्चतम न्यायालय से झटका: फ्रीज बैंक खातों पर राहत से इनकार, कलकत्ता उच्च न्यायालय को जल्द सुनवाई का निर्देश

Thu Oct 1 , 2026
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट के चार बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के खिलाफ कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने राहत देने के बजाय कलकत्ता उच्च न्यायालय को अपने […]

You May Like