Bhel में महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

भोपाल: बीएचईएल, भोपाल ने शनिवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें ससम्मान श्रद्धांजलि अर्पित की। महाप्रबंधक एवं यूनिट हेड प्रदीप कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कमला नेहरू बाल उद्यान और डॉ. आंबेडकर पार्क, बरखेड़ा में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर एससी/एसटी/ओबीसी संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
डॉ. आंबेडकर पार्क में आयोजित प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए उपाध्याय ने कहा कि यह दिवस भारतीय समाज के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने उल्लेख किया कि महापरिनिर्वाण दिवस हमें डॉ. आंबेडकर के उस अमूल्य योगदान की याद दिलाता है, जिसके तहत उन्होंने भारतीय संविधान के शिल्पकार और एक प्रखर समाज सुधारक के रूप में देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने जीवनभर सामाजिक समानता, न्याय और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर संघर्ष किया, जो आज भी देश के लोकतांत्रिक ढांचे को प्रेरित करता है।

Next Post

पेट्रोल टैंक पर बिना पैसे दिए भागे तीन युवक, 3 बाइकों में मारी टक्कर

Sat Dec 6 , 2025
सलामतपुर। कस्बे में स्थित सलामतपुर फ्यूल स्टेशन पेट्रोल टैंक पर देर रात कार सवार 3 युवकों ने शराब के नशे में बहुत उत्पाद मचाया। और टैंक कर्मचारियों के साथ काफी बहस भी करी। और उन्होंने अपनी कार में पांच सौ रूपये का पेट्रोल भरवाया और बिना रुपये दिए ही मौके […]

You May Like