पेट्रोल टैंक पर बिना पैसे दिए भागे तीन युवक, 3 बाइकों में मारी टक्कर

सलामतपुर। कस्बे में स्थित सलामतपुर फ्यूल स्टेशन पेट्रोल टैंक पर देर रात कार सवार 3 युवकों ने शराब के नशे में बहुत उत्पाद मचाया। और टैंक कर्मचारियों के साथ काफी बहस भी करी। और उन्होंने अपनी कार में पांच सौ रूपये का पेट्रोल भरवाया और बिना रुपये दिए ही मौके से विदिशा की और भाग निकले। भागने के दौरान पेट्रोल कर्मचारियों ने हुंडई ओरा कार एमपी 04 टीबी 4651 का पीछा भी किया लेकिन कार चालक तेज़ी में भाग गया। भागते समय कार चालक ने 2 से 3 मोटरसाइकिलों में टक्कर भी मार दी। बताया जा रहा है कार भोपाल से विदिशा की और जा रही थी। भागते समय कार चालक में अम्बाडी गांव जा रहे तालिब मंसूरी की मोटरसाइकिल में भी टक्कर मार दी। जिससे युवक के हाथ पैर में चोट आ गई और मोटरसाइकिल छतिग्रस्त हो गई। पेट्रोल टैंक संचालक और मोटरसाइकिल चालक ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। सलामतपुर फ्यूल स्टेशन के मैनेजर गुप्ता जी ने बताया कि उनके टैंक मालिक ने आरोपियों की पहचान कर ली थी। उनके पिता ने पांच सौ रुपये फोन पे के माध्यम से वापस कर दिए हैं। और यह भी पता चला है कि तीनों ही युवकों ने गुलाबगंज तक कई वाहनों में टक्कर मारी थी। जिससे हुंडई ओरा कार भी छतिग्रस्त हो गई। सलामतपुर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Next Post

टीकमगढ़ में डीपी से चिपककर युवक की दर्दनाक मौत: उमा ने अधिकारियों की लापरवाही पर उठाए सवाल

Sat Dec 6 , 2025
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज कहा कि टीकमगढ़ ज़िले के ग्राम लखेरी में एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा गांव के निवासी सरवन अहिरवार की बिजली की डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन पैनल) से चिपककर दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया […]

You May Like