रोहित शर्मा दूसरे वनडे के दौरान 41 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। वो ऐसा करते ही सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा। भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन के ऐतिहासिक आंकड़े को छूने के बेहद करीब हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा 41 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरा करके इतिहास रच देंगे। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस खास लिस्ट में पहले से ही सचिन तेंदुलकर (34,357 रन), विराट कोहली (27,808 रन) और राहुल द्रविड़ (24,064 रन) शामिल हैं। रोहित ने 503 मैचों में 19,959 रन बनाए हैं और उनका औसत 42.46 है।
