
छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 अगस्त को छतरपुर में श्री कृष्ण धाम का भूमि पूजन करेंगे। यह धाम नौगांव रोड स्थित पेप्टिक टाउन के पास डेढ़ एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे। भूमि पूजन के साथ ही शहर में विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
विधायक ललिता यादव ने बताया कि पिछले 32 वर्षों से छतरपुर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण धाम का निर्माण शहर के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और अधिक बढ़ाएगा।
