विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

सीहोर। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर अध्यक्ष पं. अखिल शर्मा के नेतृत्व में सीएम एवं मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया.

ज्ञापन में मांग की गई कि अभा सेवाओं के अधिकारियों की तरह प्रदेश में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता, महंगाई राहत 1 जनवरी से प्रदान करने के आदेश शीघ्र जारी किए जाएं. संघ ने नवनियुक्त कर्मचारियों की नियुक्ति के प्रथम तीन वर्षों में 70 प्रतिशत, 80 प्रतिशत एवं 90 प्रतिशत वेतन भुगतान के बंधन को समाप्त करने की मांग भी की. ज्ञापन में बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा भी इस आदेश को निरस्त किया जा चुका है. अनुकंपा नियुक्ति एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी की बाध्यता समाप्त की जाए. इस अवसर पर चेतन विश्वकर्मा, अभिजीत सिंह गहरवार, अनुरोध डोके, अनिमेष वातव, निरंजन सोलंकी, मंसूर खान, सुनील विश्वकर्मा, राजेश पाल, दिनेश चंद्र बैरागी, आदित्य करवे आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

राखी के धागे के साथ नशामुक्ति का संदेश

Wed Aug 19 , 2026
इंदौर:रक्षाबंधन पर इंदौर जीपीओ में मंगलवार को भाई-बहन के स्नेह के साथ नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया. ब्रह्मकुमारी संस्था की दीदी ने पोस्टमास्टर जनरल इंदौर परिक्षेत्र गौरव श्रीवास्तव सहित क्षेत्रीय कार्यालय, जीपीओ के अधिकारी-कर्मचारियों और पोस्टमैन स्टाफ को राखी बांधी.कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी दीदी ने नशे को समाज और युवा […]

You May Like