शहर में तापमान और उमस बढ़ेगी, बारिश की संभावना फिलहाल नहीं

इंदौर: शहर में पिछले एक सप्ताह से बारिश गायब हो गई है. इससे शहर में तापमान में वृद्धि होगी और उमस बढ़ेगी. इसका कारण यह है कि फिलहाल प्रदेश और इंदौर में कही भी बारिश का प्रभावी सिस्टम सक्रिय नहीं है. बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है.शहर में मानसूनी बारिश 13 इंच पर अटक गई है. पिछले एक हफ्ते से शहर में बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है. मानसूनी बारिश का लंबा ब्रेक फसलों से लेकर आम जीवन को प्रभावित करना शुरू कर चुका है.

यही कारण है कि पिछले दो दिनों में तापमान वापस सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 33 .4 पर पहुंच गया है. वहीं रात का तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 24.6 डिग्री दर्ज किया गया है। तेज हवाओं के दौर जारी रहेगा, लेकिन बारिश नहीं होगी. मानसूनी बारिश का लंबा अंतराल फसलों के लिए नुकसान दायक साबित हो रहा है. वहीं आम जीवन के लिए मौसम जनित बीमारी वायरल, सर्दी जुकाम, बुखार और उमस से पेट की तकलीफ उल्टी दस्त की शिकायतें बढ़ने लगी है. साथ ही प्रदूषण बढ़ने के साथ भू जल स्तर फिर गिरने लगेगा और पानी की कमी होना शुरू हो जाएगी.

कोई प्रभावी सिस्टम सक्रिय नहीं
मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बारिश के लिए शहर एवं प्रदेश में कोई प्रभावी सिस्टम सक्रिय नहीं है. साथ ही कम दबाव का क्षेत्र भी फिलहाल नहीं बन रहा है. अभी देश के उत्तरी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और वहां बारिश हो रही है और होगी भी. प्रदेश में हवा तेज चलेगी , लेकिन फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है.

Next Post

मुख्यमंत्री आज जिला अस्पताल का करेंगे लोकार्पण

Wed Jul 15 , 2026
इंदौर: शहर के पश्चिम क्षेत्र में नवनिर्मित जिला अस्पताल का बुधवार को मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री ने महापौर से मुलाकात में उक्त कार्यक्रम की स्वीकृति दी. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कल भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की थी. इस दौरान उन्होंने इंदौर में नवनिर्मित जिला […]

You May Like