गणित ओलंपियाड में हमारी बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया: मोदी

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि फ्रांस के बोरदो में यूरोपियन गर्ल्स मैथेमेटिकल ओलंपियाड में हमारी बेटियों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और यह टीम विश्व में छठे स्थान पर रही।

श्री मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में रविवार को कहा कि इस महीने की शुरुआत में फ्रांस के बोरदो में यूरोपियन गर्ल्स मैथेमेटिकल ओलंपियाड का आयोजन हुआ। गणित में गहरी रुचि रखने वाली स्कूली छात्राओं के लिए ये एक बड़ी प्रतियोगिता थी। यह दुनिया की सबसे सम्मानित प्रतियोगिताओं में से एक है। इस ओलंपियाड में हमारी बेटियों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्हें इस प्रतिभाशाली टीम पर बहुत गर्व है। इसमें मुंबई की श्रेया मुंधड़ा, तिरुवनंतपुरम की संजना चाको, चेन्नई की शिवानी भरत कुमार और कोलकाता की श्रिमोयी बेरा शामिल थीं। इसमें हमारी टीम विश्व में छठे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में श्रेया ने स्वर्ण पदत जीतकर इतिहास रच दिया, संजना ने रजत, तो शिवानी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

उन्होेंने कहा कि इस ओलंपियाड के लिए भारत में जो चयन की प्रक्रिया है, वो अपने आप में बहुत कठिन है। इसका एक बहु स्तरीय चयन प्रक्रिया है। इसमें क्षेत्रीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कठिन चुनौतियों को पार करना होता है। इसके बाद सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएँ एक महीने के गणित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होती हैं। इस शिविर के आखिर में टीम चयन टेस्ट होता है। इसमें प्रदर्शन के आधार पर ही भारत की टीम चुनी जाती है।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष देश-भर की करीब 6 लाख छात्राओं ने इस मैथेमेटिकल ओलंपियाड कार्यक्रम में हिस्सा लेती हैं। समय के साथ यह संख्या लगातार बढ़ रही है, यानि, देश की बेटियों के बीच ओलंपियाड की यह संस्कृति तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इन होनहार बेटियों को समर्थन करने के लिए मैं उनके अभिभावकों की भी सराहना करता हूं।

Next Post

युवाओं को नशीले पदार्थों के प्रति आगाह करने के लिए हैदराबाद में हुई ओरल कैंसर मैराथन

Sun Apr 26 , 2026
हैदराबाद, 26 अप्रैल (वार्ता) युवाओं को गुटखा, पान मसाला, खैनी और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले जानलेवा रोगों के प्रति आगाह करने के लिए रविवार को यहां ओरल कैंसर मैराथन का आयोजन हुआ। तेलंगाना के सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं उद्योग मंत्री दुद्दिल्ला श्रीधर बाबू ने रायदुर्गम के […]

You May Like