जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने शनिवार को शासकीय ललित कला महाविद्यालय का निरीक्षण कर वहां संचालित ललित कला गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित कलाकृतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि इन उत्पादों के माध्यम से आय सृजन के ठोस प्रयास किए जाएं, जिससे विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले।
महाविद्यालय की कनिष्ठ निदेशक शैलजा सुल्लेरे ने संस्थान में संचालित विभिन्न कला गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की और विद्यार्थियों की उपलब्धियों से अवगत कराया।बनिरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी अभिषेक गहलोत भी उपस्थित रहे और कला उत्पादों को बाजार से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की।
परीक्षा के दौरान पहुंचे कलेक्टर – सीईओ, लिया जायजा
इसके पश्चात कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं सीईओ अभिषेक गहलोत ने शासकीय माध्यमिक शाला खमरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में कक्षा आठवीं की परीक्षा संचालित हो रही थी। कलेक्टर ने परीक्षा व्यवस्था एवं विद्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किचिन शेड का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान योगेश शर्मा भी मौजूद रहे।
