सोन नदी में डूबे दूसरे युवक का मिला शव

सीधी। जिले के सिहावल क्षेत्रांतर्गत सोन नदी के केतकिन घाट में नहाने गए दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी जिसमें एक का शव पहले दिन गुरुवार को ही मिल गया था जबकि दूसरे युवक का शव दूसरे दिन आज शुक्रवार की शाम 5 बजे के बाद मिलना बताया गया है। तत्संबंध में बताया गया कि बारात में शामिल दो युवक सोन नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गए। जिसमें एक शव गुरुवार की शाम करीब 5 बजे तक गोताखोरों द्वारा बरामद किया गया जिसका नाम संजय उर्फ लालबहादुर साकेत निवासी पोखरा बताया गया। वहीं दूसरे युवक का शव शुक्रवार की शाम 5 बजे के बाद मिला जिसका नाम राजा साकेत 30 वर्ष निवासी पोखरा है। घटना के बाद बारात की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारात में आए युवक गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे से 7:30 बजे के बीच सोन नदी के केतकिन घाट पर नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान दोनो युवक अचानक नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए और पानी के तेज बहाव व अधिक गहराई के कारण डूब गए थे।

 

दो दिनों तक चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन –

 

इस संबंध में अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस एवं सिहावल चौकी प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एसडीआरएफ कमाण्डर मयंक तिवारी की टीम के साथ लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में दो दिनों तक लगे रहे। भीषण गर्मी के बाद भी नदी के किनारे रहते हुए उनके द्वारा गोताखारों के साथ लगातार संपर्क में बने रहे। जिसकी सफलता मिली कि दूसरे दिन दूसरा शव भी एसडीआरएफ टीम ने सर्चिंग आपरेशन में बरामद किया । जबकि आशंका थी कि सोन नदी में डूबे दूसरे युवक को कहीं घडिय़ाल या मगरमच्छ न निगल लिया हो। लेकिन एसडीआरएफ की टीम ने सफलतापूर्वक शव को बरामद किया है।

Next Post

ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड और फर्जी लिंक से बचाव के लिए पुलिस ने नागरिकों को किया जागरूक

Fri Jun 26 , 2026
आलीराजपुर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के अंतर्गत अभियान के तृतीय दिवस 26 जून 2026 को जिला आलीराजपुर में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों […]

You May Like