युवाओं को नशीले पदार्थों के प्रति आगाह करने के लिए हैदराबाद में हुई ओरल कैंसर मैराथन

हैदराबाद, 26 अप्रैल (वार्ता) युवाओं को गुटखा, पान मसाला, खैनी और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले जानलेवा रोगों के प्रति आगाह करने के लिए रविवार को यहां ओरल कैंसर मैराथन का आयोजन हुआ।

तेलंगाना के सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं उद्योग मंत्री दुद्दिल्ला श्रीधर बाबू ने रायदुर्गम के सत्व नॉलेज पार्क में ‘ग्लोबल ओरल कैंसर ट्रस्ट’ द्वारा आयोजित ‘ओरल कैंसर मैराथन’ की 10 किलोमीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाई और एक स्वस्थ समाज बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को योग और नियमित व्यायाम जैसी सकारात्मक आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर श्रीधर बाबू ने कहा कि कहा कि गुटखा, पान मसाला, खैनी और नशीले पदार्थों का सेवन जानलेवा हो सकता है। श्रीधर बाबू ने युवाओं से ऐसी आदतों से दूर रहने और एक स्वस्थ भविष्य बनाने पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने हानिकारक नशों से जुड़ी मौतों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए, श्रीधर बाबू ने बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि तंबाकू के सेवन से कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है और जनता से ऐसे पदार्थों से दूर रहने की अपील की।

साइबराबाद के पुलिस आयुक्त रमेश ने पांच किमी की दौड़ को हरी झंडी दिखाई, जबकि पिछड़ा वर्ग (बीसी) आयोग के पूर्व अध्यक्ष वकुलाभरणम कृष्ण मोहन राव ने दो किमी की दौड़ का शुभारंभ किया।

ग्लोबल ओरल कैंसर ट्रस्ट के अध्यक्ष के. दिलीप कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुंह के कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना है और उन्होंने बताया कि शुरुआती पहचान से इसका प्रभावी इलाज संभव है। इस कार्यक्रम में तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के डॉक्टरों, आईटी पेशेवरों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

 

Next Post

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण लंबे समय तक चलने वाली मंदी की चपेट में आ सकता है वैश्विक व्यापार

Sun Apr 26 , 2026
वाशिंगटन, 26 अप्रैल (स्पूतनिक/वार्ता) पश्चिम एशिया का संघर्ष दुनिया भर के व्यवसायों को एक लंबे आर्थिक मंदी की ओर धकेल सकता है। यह बात नेविगेटर प्रिंसिपल इन्वेस्टर्स कंपनी के निदेशक काइल शोस्टैक ने रूसी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती से बातचीत में कही। उन्होंने कहा, “व्यवसायों के लिए सबसे बड़ी समस्या […]

You May Like