प्रॉपशेयर प्रॉपर्टी फंड का गुरुग्राम में 245 करोड़ रुपये का निवेश

मुंबई 29 जनवरी (वार्ता) ब्लैकस्टोन समर्थित प्रॉपशेयर एसेट एंड वेल्थ मैनेजमेंट समूह की रियल एस्टेट शाखा प्रॉपशेयर प्रॉपर्टी फंड ने हरियाणा में गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे, सेक्टर 104 में एक आवासीय परियोजना में 245 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।
कंपनी ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जो उत्कृष्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट होने के कारण यह क्षेत्र एक उभरते हुए आवासीय और वाणिज्यिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। प्रस्तावित मेट्रो कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलने की संभावना है।
इस परियोजना में अगले पांच वर्षों में 1600 करोड़ रुपये तक की राजस्व क्षमता होने का अनुमान है। परियोजना में 500 लग्जरी आवासीय इकाइयां शामिल होंगी, जो मध्यम और उच्च-मध्यम आय वर्ग के खरीददारों को ध्यान में रखते हुए 4.6 एकड़ में विकसित की जाएगी। निवेश का उपयोग भूमि अधिग्रहण और परियोजना की कार्यशील पूंजी के लिए किया जाएगा।
प्रॉपशेयर प्रॉपर्टी फंड के सीआईओ भाविन ने कहा, “यह निवेश गुरुग्राम में हमारी उपस्थिति को और मजबूत करेगा। द्वारका एक्सप्रेसवे की बेहतरीन कनेक्टिविटी के कारण यह परियोजना ट्रांजिट-ओरिएंटेड ज़ोन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह अधिग्रहण हमारी निवेश रणनीति के अनुरूप है और हम सत्या ग्रुप के साथ इस साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं।”
सत्या ग्रुप के संस्थापक मनीष अग्रवाल ने कहा, “यह परियोजना अंतिम उपयोगकर्ताओं और निवेशकों दोनों को गुरुग्राम के सबसे तेजी से विकसित होते माइक्रो मार्केट में निवेश का अवसर प्रदान करेगी। हम प्रॉपशेयर प्रॉपर्टी फंड के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।”

Next Post

महिला अंडर-19 विश्वकप: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया और नाइजीरिया ने आयरलैंड को हराया

Wed Jan 29 , 2025
बांगी, 29 जनवरी (वार्ता) महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के सुपर सिक्स मुकाबलों में बुधवार को श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 12 रनों से हराया। वहीं दिन के एक अन्य मुकाबले में नाइजीरिया की टीम ने शानदार प्रर्शन करते हुए आयरलैंड को छह रनों से शिकस्त दी। आज यहां श्रीलंका की महिला […]

You May Like