मीरपुर, 11 जून (वार्ता) बंगलादेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को वर्षा बाधित दूसरे वनडे में गुरूवार को डीएलएस पद्धति के तहत पांच विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के साथ ही उसके खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय जीत दर्ज की।
ऑस्ट्रेलिया ने जेवियर बार्टलेट (52) और मार्नस लाबुशेन (नाबाद 55) की जूझारु पारियों के दम पर 42 ओवर में आठ विकेट पर 187 रनों का स्कोर बनाया। बंगलादेश को 41 ओवर में 192 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया। बंगलादेश ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन बनाकर जीत अपने नाम की। सौम्य सरकार ने 42, नजमुल हुसैन शान्तो ने 42 और तौहीद हृदोय ने नाबाद 40 रन बनाकर बंगलादेश को ऐतिहासिक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
2005 में, बांग्लादेश ने कार्डिफ़ में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार किसी बाइलेटरल वनडे सीरीज़ में हराकर फिर से इतिहास रच दिया है। मेहदी और उनकी टीम की एक और शानदार जीत, और यह बहुत अच्छा रहा कि कप्तान ने ही विनिंग रन बनाए। वे शुरू से ही मैच पर हावी रहे – पहले ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 0 पर 3 विकेट किया, फिर 81 पर 6 विकेट। मेहमान टीम ने थोड़ी वापसी की, लेकिन तस्कीन के दो विकेटों ने यह पक्का किया कि लगभग 3 घंटे की बारिश की रुकावट के बाद डीएलएस टारगेट बहुत ज़्यादा न हो। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने जल्दी ही तंज़िद का विकेट गंवा दिया, लेकिन सौम्य सरकार और नजमुल शांतो की 42-42 रनों की पारियों ने टीम को संभाला – ऑस्ट्रेलिया ने 3 जल्दी विकेट लेकर वापसी की कोशिश की, लेकिन तौहीद हृदोय ने एक छोर संभाले रखा और मेहदी ने पक्का किया कि अंत में टीम लड़खड़ाए नहीं। ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाज़ी में कड़ी टक्कर दी, लेकिन वे हमेशा कुछ रन पीछे ही रहे।
इससे पहले आज यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में बिना कोई खाता खोले अपने तीन विकेट गंवा दिये। पहले ओवर में तस्कीन अहमद ने मैथ्यू शॉट को आउट किया। जबकि दूसरे ओवर में मुस्तफिज़ुर रहमान ने कूपर कॉनली और मैट रेनशॉ को आउट किया। इसके बाद एलेक्स कैरी ने कप्तान जॉश इंग्लिस के साथ पारी को संभलाने का प्रयास किया। आठवें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने एलेक्स कैरी (13) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया का चौथा झटका दिया। 18वें ओवर में तनवीर इस्लाम ने जॉश इंगलिस (34) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। कैमरन ग्रीन (25) भी इस्लाम का शिकार बने।
एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 81 रन के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिये थे। ऐसे संकट के समय जेवियर बार्टलेट और मार्नस लाबुशेन ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेटके लिए 103 रनों की साझेदारी हुई। 41वें ओवर में तस्कीन अहमद ने बार्टलेट को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। बार्टलेट ने 48 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 52 रनों की पारी खेली। इसी ओवर में उन्होंने एडम जम्पा (शून्य) का शिकार कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 42 ओवर में आठ विकेट पर 187 रन बना लिये थे कि बारिश आने के कारण खेल रोकना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया का फिर अंत में यही स्कोर रहा।
